Cheapest
Royal
Enfield
Motorcycle:
भारत
में
रॉयल
एनफील्ड
अपनी
मजबूत
बॉडी,
थंपिंग
साउंड
और
क्लासिक
लुक
के
लिए
जानी
जाती
है।
हालांकि,
ज्यादातर
लोगों
को
लगता
है
कि
Royal
Enfield
की
बाइक्स
काफी
महंगी
होती
हैं,
लेकिन
कंपनी
के
पोर्टफोलियो
में
कुछ
ऐसी
मोटरसाइकिलें
भी
हैं
जो
किफायती
बजट
में
आती
हैं।
जी
हां,
जीएसटी
कट
के
बाद
Royal
Enfield
Motorcycle
खरीदना
आसान
हो
गया
है।
आइए
आज
आपको
RE
की
तीन
सबसे
सस्ती
मोटरसाइकिल
की
कीमत
और
खासियत
बताते
हैं।
1.
Royal
Enfield
Hunter
350
रॉयल
एनफील्ड
हंटर
350
कंपनी
की
सबसे
सस्ती
मोटरसाइकिल
है,
जिसकी
एक्स-शोरूम
कीमत
मात्र
1.38
लाख
रुपये
से
शुरू
होती
है।
यह
349cc
सिंगल-सिलेंडर,
एयर-ऑयल
कूल्ड
इंजन
से
लैस
है,
जो
20.2
बीएचपी
का
पावर
और
27
एनएम
टॉर्क
जेनरेट
करता
है।
माइलेज
की
बात
करें
तो
आइडियल
कंडीशंस
में
यह
36.2
किमी/लीटर
तक
की
फ्यूल
एफिशिएंसी
देती
है।
यह
मोटरसाइकिल
सिटी
में
डेली
कम्यूटर्स
के
लिए
आइडियल
है।
इसमें
ऑल-एलईडी
हेडलाइट,
डिजी-एनालॉग
डैशबोर्ड
के
साथ
ट्रिपर
पॉड
नेविगेशन,
टाइप-सी
चार्जिंग
पोर्ट,
स्लिप-असिस्ट
क्लच
और
डुअल
चैनल
एबीएस
जैसे
फीचर्स
मिलते
हैं।
इसके
अलावा,
13
लीटर
फ्यूल
टैंक
और
अपग्रेडेड
सस्पेंशन
राइड
को
कम्फर्टेबल
बनाते
हैं।
रेट्रो
और
मेट्रो
वेरिएंट्स
में
उपलब्ध
यह
बाइक
युवाओं
की
फेवरेट
बाइक्स
में
से
एक
है।
2.
Royal
Enfield
Bullet
350
रॉयल
एनफील्ड
बुलेट
350
कंपनी
की
दूसरी
सबसे
सस्ती
बाइक
है,
जिसकी
एक्स-शोरूम
कीमत
1.62
लाख
रुपये
से
शुरू
होती
है।
यह
भी
349cc
सिंगल-सिलेंडर
फ्यूल-इंजेक्टेड
इंजन
पर
चलती
है,
जो
20.4
पीएस
का
पावर
और
27
एनएम
टॉर्क
जेनरेट
करता
है।
इसका
क्लेम्ड
माइलेज
36.2
किमी/लीटर
है,
जबकि
रियल-वर्ल्ड
में
यह
35-40
किमी/लीटर
तक
आसानी
से
दे
देती
है।
Royal
Enfield
Bullet
350
बाइक
में
डुअल
चैनल
एबीएस
के
साथ
300mm
फ्रंट
और
270mm
रियर
डिस्क
ब्रेक्स
मिलते
हैं।
इसके
अलावा
अपडेटेड
डिजी-एनालॉग
इंस्ट्रूमेंट
क्लस्टर
और
यूएसबी
चार्जिंग
पोर्ट
भी
दिए
गए
हैं।
मिलिट्री
रेड,
ब्लैक
गोल्ड
जैसे
कलर्स
में
उपलब्ध
यह
आइकॉनिक
बुलेट
फैंस
की
पहली
चॉइस
बनी
हुई
है।
3.
Royal
Enfield
Classic
350
तीसरी
नंबर
पर
एवरग्रीन
रॉयल
एनफील्ड
क्लासिक
350
है,
जिसकी
शुरुआती
एक्स-शोरूम
कीमत
1.81
लाख
रुपये
है।
यह
मोटरसाइकिल
भी
349cc
बीएस6
इंजन
से
लैस,
जो
20.2
बीएचपी
पावर
और
27
एनएम
टॉर्क
प्रोड्यूस
करता
है।
इसका
क्लेम्ड
माइलेज
41.55
किमी/लीटर
है,
जो
इसे
Best
Mileage
Royal
Enfield
Motorcycle
बनाता
है।
इसमें
इंटीग्रेटेड
गूगल
मैप्स
नेविगेशन
के
साथ
रॉयल
एनफील्ड
ऐप,
यूएसबी
चार्जिंग,
एडजस्टेबल
लीवर्स,
ट्रिपर
नेविगेशन,
ड्यूल/सिंगल
चैनल
एबीएस
और
क्लासिक
स्टांस
के
साथ
अपराइट
राइडिंग
पोजिशन
मिलते
हैं।
जोधपुर
ब्लू,
मेडलियन
ब्रॉन्ज
जैसे
9
कलर्स
में
उपलब्ध
यह
बाइक
रेट्रो
लुक
लवर्स
के
लिए
बढ़िया
ऑप्शन
है।
| मॉडल |
एक्स शोरूम कीमत |
इंजन |
क्लेम्ड माइलेज |
|
Hunter 350 |
₹1.38 Lakh |
349cc | 20.2 bhp | 27 Nm |
36.2 km/l |
|
Bullet 350 |
₹1.62 Lakh |
349cc | 20.2 bhp | 27 Nm |
37.0 km/l |
|
Classic 350 |
₹1.81 Lakh |
349cc | 20.2 bhp | 27 Nm |
41.55 km/l |
हमारी
राय
अगर
आप
कम
बजट
में
Royal
Enfield
बाइक
खरीदना
चाहते
हैं,
तो
Hunter
350,
Bullet
350
और
Classic
350
आपके
लिए
बेहतरीन
ऑप्शन
हैं।
ये
तीनों
बाइक्स
दमदार
इंजन,
अच्छा
माइलेज
और
Royal
Enfield
की
भरोसेमंद
क्वालिटी
के
साथ
आती
हैं।
शहर
की
राइड
हो
या
लंबा
सफर,
ये
सस्ती
Royal
Enfield
मोटरसाइकिलें
हर
तरह
के
राइडर्स
की
जरूरत
पूरी
करती
हैं।