Renault-Nissan नवंबर 2025 सेल्स रिपोर्ट: रेनो की 30% ग्रोथ, ट्राइबर-काइगर ने लीड किया; निसान मैग्नाइट में 19% गिरावट

Renault-Nissan
ने
नवंबर
2025
में
इंडियन
मार्केट
के
अंदर
मिला-जुला
प्रदर्शन
किया
है।
रेनो
इंडिया
ने
मजबूत
ग्रोथ
दर्ज
की,
जबकि
निसान
की
सेल्स
में
गिरावट
आई।
रेनो
ने
कुल
3,662
यूनिट्स
की
होलसेल
दर्ज
की,
जो
पिछले
साल
नवंबर
2024
के
2,811
यूनिट्स
से
30.27%
ज्यादा
है।

ये
ग्रोथ
मुख्य
रूप
से
अपडेटेड
ट्राइबर
और
काइगर
मॉडल्स
की
मजबूत
डिमांड
से
आई।
दूसरी
ओर,
निसान
की
सेल्स
केवल
मैग्नाइट
पर
निर्भर
रही,
जो
1,908
यूनिट्स
बिकीं
हैं।
हालांकि,
नवंबर
2024
के
2,342
यूनिट्स
से
19%
कम।
आइए,
मॉडल-वाइज
सेल्स
रिपोर्ट
पर
नजर
डालते
हैं…

Renault
मॉडल
वाइज
ब्रेकअप


Renault
Triber:

इसकी
2,064
यूनिट्स
बिकी
(YoY
+38.9%,
नवंबर
2024:
1,486
यूनिट्स)
हैं।
यह
रेनो
की
टॉप
सेलिंग
कार
रही,
जो
फैमिली
बायर्स
के
बीच
पॉपुलर
है।
सब-4
मीटर
सेगमेंट
में
7-सीटर
ऑप्शन
और
अपडेटेड
फीचर्स
ने
इसे
बूस्ट
दिया।


Renault
Kiger:

इसकी
1,151
यूनिट्स
बिकी
(YoY
+47.75%,
नवंबर
2024:
779
यूनिट्स)
हैं।
कॉम्पैक्ट
SUV
सेगमेंट
में
काइगर
ने
शानदार
परफॉर्मेंस
दिखाई।
ये
निसान
मैग्नाइट
का
ट्विन
मॉडल
है,
लेकिन
रेनो
की
बेहतर
मार्केटिंग
और
फीचर्स
से
आगे
निकल
गया।


Renault
kwid:

इसकी
447
यूनिट्स
(YoY
-18%)
बिकी
हैं।
एंट्री-लेवल
हैचबैक
सेगमेंट
में
डिमांड
घटी,
लेकिन
यह
अभी
भी
बजट
बायर्स
के
लिए
ऑप्शन
बनी
हुई
है।

रेनो
की
कुल
सेल्स
में
ट्राइबर
का
योगदान
सबसे
ज्यादा
(लगभग
56%)
रहा,
जबकि
काइगर
ने
31%
और
क्विड
ने
12%
कंट्रीब्यूट
किया।
कंपनी
ने
शहरी
और
ग्रामीण
दोनों
मार्केट्स
में
अच्छी
डिमांड
देखी।

Nissan
मॉडल
वाइज
ब्रेकअप


Nissan
Magnite:

इसकी
1,908
यूनिट्स
(कुल
निसान
सेल्स)
बिकी
और
इसमें
YoY
-19%
की
गिरावट
आई
है।
सब-कॉम्पैक्ट
SUV
सेगमेंट
में
मैग्नाइट
11वें
स्थान
पर
रही,
जबकि
काइगर
12वें
पर
रही।
निसान
का
पोर्टफोलियो
अभी
सिंगल
मॉडल
पर
निर्भर
है,
जिससे
वॉल्यूम
सीमित
रहा।

कुल
मिलाकर,
रेनो-निसान
अलायंस
की
नवंबर
2025
सेल्स
लगभग
5,570
यूनिट्स
रही।
रेनो
ने
10वें
स्थान
पर
मजबूत
पकड़
बनाई,
जबकि
निसान
12वें
पर
रही।
दोनों
कंपनियां
2026
में
बड़े
लॉन्च
की
तैयारी
में
हैं।
रेनो
नई
जनरेशन
डस्टर
ला
रही
है
(जनवरी
2026),
जबकि
निसान
कॉम्पैक्ट
MPV
(ग्रेवाइट)
और
नई
SUV
प्लान
कर
रही
है।

SHARE :

Leave a Comment