Royal
Enfield
की
सबसे
सस्ती
Hunter
350
मोटरसाइकिल
मिडिल
क्लास
ग्राहकों
के
बीच
काफी
पॉपुलर
है।
नवंबर
2025
में
इस
बाइक
को
20,792
नए
ग्राहकों
ने
खरीदा,
जबकि
नवंबर
2024
में
इसकी
बिक्री
15,229
यूनिट्स
रही
थी।
इस
तरह
सालाना
आधार
पर
Hunter
350
की
बिक्री
में
36.53
प्रतिशत
की
शानदार
बढ़ोतरी
दर्ज
की
गई
है।
दमदार
लुक,
भरोसेमंद
इंजन
और
किफायती
कीमत
के
चलते
यह
ग्राहकों
को
पसंद
आ
रही
है।
आइए
Hunter
350
की
कीमत
और
खासियत
जान
लेते
हैं।
Royal
Enfield
Hunter
350
की
कीमत
Royal
Enfield
Hunter
350
की
एक्स-शोरूम
कीमत
भारतीय
बाजार
में
लगभग
₹1.38
लाख
से
शुरू
होकर
₹1.67
लाख
तक
जाती
है।
यह
बाइक
कई
वेरिएंट
और
कलर
ऑप्शन
में
उपलब्ध
है,
जिससे
ग्राहक
अपनी
पसंद
और
बजट
के
अनुसार
Best
Hunter
350
Option
चुन
सकते
हैं।
इस
कीमत
पर
Hunter
350,
क्लासिक
लुक
और
मॉडर्न
फीचर्स
का
अच्छा
कॉम्बिनेशन
ऑफर
करती
है।
| वेरिएंट (Variant) |
मुख्य फीचर्स |
एक्स-शोरूम कीमत (दिल्ली) |
|
Hunter 350 Retro (Base) |
स्पोक व्हील्स, सिंगल-चैनल ABS, रियर ड्रम ब्रेक |
₹1,37,640 |
|
Hunter 350 Metro (Mid) |
अलॉय व्हील्स, ड्यूल-चैनल ABS, रियर डिस्क ब्रेक |
₹1,62,292 |
|
Hunter 350 Metro Rebel (Top) |
प्रीमियम ड्यूल-टोन कलर्स, अलॉय व्हील्स, ड्यूल-चैनल ABS |
₹1,66,883 |
इंजन
और
परफॉर्मेंस
Royal
Enfield
Hunter
350
में
349cc
सिंगल-सिलेंडर,
एयर-ऑयल
कूल्ड
इंजन
दिया
गया
है,
जो
लगभग
20.2
bhp
की
पावर
और
27
Nm
का
टॉर्क
जनरेट
करता
है।
इसे
5-स्पीड
गियरबॉक्स
के
साथ
जोड़ा
गया
है।
यह
इंजन
सिटी
राइडिंग
के
साथ-साथ
हाईवे
पर
भी
स्मूद
और
स्टेबल
परफॉर्मेंस
देता
है,
जो
डेली
यूज
के
लिए
इसे
परफेक्ट
बनाता
है।
इसके
अलावा
छोटे-मोटे
ऑफ-रोडिंग
में
भी
अच्छा
परफॉर्म
करती
है।
कितना
माइलेज
देती
है
Royal
Enfield
Hunter
350?
Royal
Enfield
Hunter
350
का
माइलेज
करीब
35-40
kmpl
के
बीच
रहता
है,
इस
सेगमेंट
की
बाइक्स
में
अच्छा
आंकड़ा
है।
हल्का
वजन,
कॉम्पैक्ट
डिजाइन
और
बेहतर
सस्पेंशन
सेटअप
इसे
ट्रैफिक
में
चलाने
के
लिए
आसान
बनाता
है।
Royal
Enfield
Hunter
350
की
खासियत
Hunter
350
में
रेट्रो-रोडस्टर
डिजाइन,
डिजिटल-एनालॉग
इंस्ट्रूमेंट
क्लस्टर,
डुअल-चैनल
ABS,
डिस्क
ब्रेक
और
आरामदायक
सीट
जैसे
फीचर्स
मिलते
हैं।
इसका
सिंपल
लेकिन
स्टाइलिश
लुक,
मजबूत
बिल्ड
क्वालिटी
और
Royal
Enfield
की
ब्रांड
वैल्यू
इसे
सेगमेंट
में
खास
बनाती
है।
क्यों
बढ़
रही
है
Hunter
350
की
बिक्री?
किफायती
कीमत,
दमदार
इंजन,
अच्छा
माइलेज
और
मॉडर्न-रेट्रो
डिजाइन
के
कारण
Royal
Enfield
Hunter
350
लगातार
ग्राहकों
की
पहली
पसंद
बन
रही
है।
यह
Royal
Enfield
की
दूसरी
सबसे
ज्यादा
बिकने
वाली
मोटरसाइकिल
भी
है।
हंटर
350
को
शहर
के
अलावा
ग्रामीण
राइड्स
के
लिए
भी
पसंद
किया
जाता
है।