अगर आप रोज़ाना ऑफिस आने-जाने के लिए एक स्टाइलिश, दमदार और किफायती बाइक की तलाश में हैं, तो TVS Raider 125 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह बाइक खास तौर पर युवाओं और डेली कम्यूट करने वालों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जिसमें स्पोर्टी डिजाइन, शानदार माइलेज और मॉडर्न फीचर्स का अच्छा कॉम्बिनेशन मिलता है। आइए नई TVS Raider 2026 की कीमत और खासियत जान लेते हैं।
TVS Raider 125 की कीमत
TVS Raider 125 की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत (ड्रम वेरिएंट) ₹82,000 है, जो कि टॉप एंड मॉडल (TFT DD) के लिए ₹97,050 तक जाती है। यह प्राइस रेंज इसे बजट-फ्रेंडली बनाती है, खासकर ऑफिस वर्कर्स के लिए जो किफायती लेकिन प्रीमियम फील वाली बाइक चाहते हैं।
TVS Raider 125 का इंजन और परफॉर्मेंस
TVS Raider में 124.8cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, थ्री-वॉल्व इंजन मिलता है, जो 11.2 bhp की पावर और 11.2 से 11.75 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह इंजन 0-60 kmph की स्पीड सिर्फ 5.8 सेकंड्स में पकड़ लेता है और टॉप स्पीड 99 kmph है। 2026 मॉडल में बूस्ट मोड और ग्लाइड-थ्रू टेक्नोलॉजी जैसी फीचर्स शामिल हैं, जो ट्रैफिक में स्मूथ राइडिंग ऑफर करता हैं।
कितना माइलेज देती है TVS Raider 125?
TVS Raider 125 का ARAI क्लेम्ड माइलेज 71.94 kmpl तक है, जो रियल-वर्ल्ड कंडीशंस में 65-67 kmpl तक रहता है। iGO वेरिएंट में फ्यूल इफिशिएंसी में 10% का इम्प्रूवमेंट है, जो इसे डेली कम्यूट्स के लिए आइडियल है। ऑफिस वालों के लिए यह माइलेज पेट्रोल के खर्च को कम करता है।
TVS Raider 125 की खासियत
TVS Raider 125 में कई एडवांस्ड फीचर्स हैं, जो इसे ऑफिस यूजर्स के लिए स्मार्ट बाइक बनाते हैं। इसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED लाइटिंग, राइडिंग मोड्स (इको और स्पोर्ट), अंडरसीट स्टोरेज, USB चार्जिंग पोर्ट और SmartXonnect कनेक्टेड टेक जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसका वजन 125 kg है, फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10 लीटर और सीट हाइट 780 mm, जो कंफर्टेबल राइडिंग सुनिश्चित करती है।
इसके अलावा डुअल डिस्क ब्रेक्स के साथ ABS, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन सेफ्टी और हैंडलिंग को बढ़ाते हैं। नई TVS Raider को स्ट्राइकिंग रेड, विकेड ब्लैक, ब्लेजिंग ब्लू और फियरी येलो जैसे कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।