Bajaj Platina 100 vs TVS Sport Comparison: जानें Price, Mileage और Best Affordable Bike For Daily Use

अगर आप रोज़ाना ऑफिस या शहर में आने-जाने के लिए किफायती और ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Bajaj Platina 100 और TVS Sport भारतीय बाजार की दो सबसे पॉपुलर ऑप्शन हैं। दोनों ही बाइक्स कम खर्च, आसान मेंटेनेंस और बेहतर माइलेज के लिए जानी जाती हैं, इसलिए खरीदार अक्सर इन दोनों के बीच कंफ्यूज रहते हैं। आइए दोनों की कीमत और खासियत की तुलना कर समझते हैं कि कौन-सी बाइक ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है?

Bajaj Platina 100 Vs TVS Sport Price Comparison

टीवीएस स्पोर्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 55,500 रुपये से शुरू होती है, जबकि बजाज प्लेटिना 100 की कीमत 65,407 है, जो इसे थोड़ा महंगा बनाती है। अगर आपका बजट कम है, तो TVS Sport बेस्ट विकल्प है।

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन की बात करें तो Bajaj Platina 100 में 102cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 8.08 बीएचपी का पावर और 8.3 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि TVS Sport का 109.7 सीसी इंजन 8.19 पीएस का पावर और 8.7 एनएम टॉर्क देता है, जो लो-एंड टॉर्क में बेहतर परफॉर्मेंस ऑफर करता है और शहर की ट्रैफिक में आसानी से हैंडल होता है। सिटी ट्रैफिक में चलाने के लिए TVS Sport बेहतर है।

Bajaj Platina 100 Vs TVS Sport Mileage Comparison

टीवीएस स्पोर्ट का क्लेम्ड माइलेज 70-80 किलोमीटर प्रति लीटर है, जो डेली रनिंग के लिए बेहतर है। जबकि बजाज प्लेटिना 100 का माइलेज 70-75 किलोमीटर प्रति लीटर के आसपास है। अगर आप रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं, तो टीवीएस स्पोर्ट का हल्का वजन और बेहतर फ्यूल इफिशिएंसी इसे ज्यादा प्रैक्टिकल बनाती है। साथ ही इसका लो मेंटेनेंस और रिलायबल इंजन लंबे समय तक बिना परेशानी के चलाने लायक बनाता है। वहीं, बजाज प्लेटिना 100 की खासियत में DTS-i टेक्नोलॉजी शामिल है। इसका कम्फर्टेबल सीटिंग पोजिशन लंबी राइड्स में थकान कम करता है, लेकिन कीमत में करीब 10,000 रुपये की अंतर की वजह से बजट-कॉन्शस बायर्स के लिए टीवीएस स्पोर्ट ज्यादा अट्रैक्टिव है।

फीचर्स और खासियत

Bajaj Platina 100 और TVS Sport दोनों बाइक्स बेसिक हैं, लेकिन टीवीएस स्पोर्ट में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलाइट ऑप्शन और बेहतर ग्राफिक्स मिलते हैं, जो मॉडर्न लुक देते हैं। जबकि प्लेटिना 100 में स्प्रिंग-ऑन-स्प्रिंग सस्पेंशन सिस्टम रफ रोड्स पर बेहतर कम्फर्ट देता है। कुल मिलाकर, अगर आप डेली रनिंग के लिए सस्ती, हाई माइलेज वाली बाइक चाहते हैं, तो टीवीएस स्पोर्ट बेहतर ऑप्शन है। लेकिन, अगर कम्फर्ट और ब्रांड रिलायबिलिटी पर फोकस है, तो बजाज प्लेटिना 100 भी एक अच्छा चॉइस है।

SHARE :

Leave a Comment