अगर
आप
रोजाना
ऑफिस,
बाजार
या
गांव
में
चलाने
के
लिए
एक
भरोसेमंद
और
बढ़िया
माइलेज
वाली
बाइक
तलाश
रहे
हैं,
तो
Hero
HF
Deluxe
आपके
लिए
परफेक्ट
चॉइस
हो
सकती
है।
Hero
Splendor
Plus
और
Honda
Shine
की
टक्कर
वाली
ये
बाइक
कम
मेंटनेंस
और
हल्के
वजन
के
लिए
जानी
जाती
है।
इसे
ट्रैफिक
में
हैंडल
करना
काफी
आसान
है।
आइए
Hero
HF
Deluxe
की
कीमत
और
खासियत
जान
लेते
हैं।
Hero
HF
Deluxe
की
कितनी
है
कीमत?
Hero
HF
Deluxe
की
एक्स-शोरूम
कीमत
₹55,992
से
शुरू
होकर
₹66,382
तक
जाती
है।
जबकि
हाल
ही
में
जुलाई
2025
में
लॉन्च
हुई
हीरो
एचएफ
डीलक्स
प्रो
वेरिएंट
की
कीमत
₹68,485
है।
आप
देख
सकते
हैं
कि
हीरो
एचएफ
डीलक्स
की
कीमत
बेहद
किफायती
रखी
गई
है,
जो
इसे
मिडिल-क्लास
फैमिली
के
लिए
आइडियल
बनाती
है।
| वेरिएंट (Variant) |
एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom Price) |
|
HF DELUXE PRO |
₹ 68,485 |
|
HF DELUXE I3S CAST OBD2B |
₹ 66,382 |
|
HF DELUXE SELF CAST OBD2B |
₹ 64,999 |
|
HF DELUXE KICK CAST OBD2B |
₹ 59,792 |
|
HF DELUXE ALL BLACK OBD2B |
₹ 55,992 |
इंजन
और
परफॉर्मेंस
हीरो
एचएफ
डीलक्स
में
97.2
सीसी
एयर-कूल्ड,
4-स्ट्रोक,
सिंगल-सिलेंडर
इंजन
है,
जो
8
पीएस
का
पावर
और
8.05
एनएम
टॉर्क
जेनरेट
करता
है।
4-स्पीड
मैनुअल
गियरबॉक्स
के
साथ
यह
बाइक
स्मूथ
राइडिंग
एक्सपीरियंस
देता
है।
प्रोग्राम्ड
फ्यूल
इंजेक्शन
(एक्ससेंस
एफआई)
टेक्नोलॉजी
और
i3S
(आईडल
स्टार्ट-स्टॉप)
सिस्टम
की
वजह
से
यह
इंजन
न
केवल
ईको-फ्रेंडली
बीएस6
नॉर्म्स
को
पूरा
करता
है,
बल्कि
कम
वाइब्रेशन
और
नॉइज
के
साथ
शहर
की
स्लो
स्पीड
में
भी
बेहतर
रिस्पॉन्सिव
है।
वजन
मात्र
112
किलोग्राम
होने
से
इसे
हैंडल
करना
आसान
है।
कितना
माइलेज
देती
है
Hero
HF
Deluxe
बाइक?
Hero
HF
Deluxe
का
क्लेम्ड
माइलेज
70
किलोमीटर
प्रति
लीटर
है।
शहर
की
ट्रैफिक
में
भी
55-60
किमी/लीटर
का
आंकड़ा
आसानी
से
मिल
जाता
है,
जिससे
मंथली
फ्यूल
कॉस्ट
काफी
कम
हो
जाती
है।
अगर
आप
रोजाना
50-60
किलोमीटर
चलाते
हैं,
तो
यह
बाइक
जेब
पर
कम
बोझ
डालेगी।
Hero
HF
Deluxe
की
खासियत
Hero
HF
Deluxe
में
मजबूत
बॉडी,
आरामदायक
सीट
और
सिंपल
डिजाइन
मिलता
है।
इसमें
i3S
टेक्नोलॉजी,
एनालॉग
इंस्ट्रूमेंट
क्लस्टर,
बेहतर
सस्पेंशन
और
ट्यूबलेस
टायर
जैसे
फीचर्स
दिए
गए
हैं।
कम
मेंटेनेंस,
सस्ती
सर्विस
और
Hero
का
बड़ा
सर्विस
नेटवर्क
इसे
लंबे
समय
तक
चलाने
के
लिए
भरोसेमंद
ऑप्शन
बनाता
है।
क्यों
खरीदें
Hero
HF
Deluxe?
अगर
आप
एक
ऐसी
बाइक
की
तलाश
में
हैं
जो
कम
कीमत
में
शानदार
माइलेज,
भरोसेमंद
इंजन
और
डेली
यूज
के
लिए
परफेक्ट
हो,
तो
Hero
HF
Deluxe
आपके
लिए
एक
बेहतरीन
चॉइस
है।
यह
बाइक
बजट
फ्रेंडली
होने
के
साथ-साथ
बढ़िया
रिसेल
वैल्यू
भी
ऑफर
करती
है,
जिससे
आप
जब
चाहे
सेकेंड
हैंड
मार्केट
में
आसानी
से
बेच
सकते
हैं।