Four Wheelers
oi-Ram Mohan Mishra
MG
Windsor
EV
ने
2025
में
भारतीय
इलेक्ट्रिक
व्हीकल
मार्केट
में
इतिहास
रच
दिया
है।
ये
पहली
नॉन-टाटा
इलेक्ट्रिक
कार
बनी
है,
जो
कैलेंडर
ईयर
में
सबसे
ज्यादा
बिकी।
इसकी
कुल
बिक्री
46,735
यूनिट्स
रही
और
इसने
टाटा
नेक्सॉन
ईवी
को
पीछे
छोड़
दिया
है।
नेक्सॉन
ईवी
की
बिक्री
लगभग
22,000-23,000
यूनिट्स
रही।
विंडसर
की
सफलता
का
कारण
इसका
आकर्षक
डिजाइन,
स्पेशियस
इंटीरियर,
फीचर-पैक्ड
केबिन
और
बैटरी
ऐज
अ
सर्विस
(BaaS)
ऑप्शन
है,
जिससे
शुरुआती
कीमत
कम
हो
जाती
है।
आइए,
जानते
हैं
कि
एमजी
विंडसर
ईवी
में
क्या
कुछ
देखने
को
मिलेगा।
डिजाइन
विंडसर
ईवी
का
एक्सटीरियर
फ्यूचरिस्टिक
और
एयरोडायनामिक
है।
ये
क्रॉसओवर
यूटिलिटी
व्हीकल
(CUV)
स्टाइल
में
है,
जो
सेडान
की
स्मूथनेस
और
SUV
की
प्रैक्टिकलिटी
को
कम्बाइन
करता
है।
फ्रंट
में
कनेक्टेड
LED
हेडलैंप्स,
इलुमिनेटेड
लोगो
और
फ्लश
डोर
हैंडल्स
हैं।
रियर
में
कनेक्टेड
LED
टेललैंप्स
और
मिनिमलिस्टिक
बम्पर
है।18-इंच
डायमंड-कट
अलॉय
व्हील्स
इसे
प्रीमियम
लुक
देते
हैं।
इंटीरियर
केबिन
मिनिमलिस्टिक
और
लग्जरी
है।
डैशबोर्ड
पर
बड़ा
15.6-इंच
ग्रैंडव्यू
टचस्क्रीन
डॉमिनेट
करता
है।
डुअल-टोन
आइवरी-ब्लैक
थीम,
256
कलर
एम्बिएंट
लाइटिंग
और
पैनोरमिक
ग्लास
रूफ
वेंटिलेटेड
फील
देते
हैं।
रियर
सीट्स
135
डिग्री
तक
रिक्लाइन
होती
हैं,
जिन्हें
‘एयरो-लाउंज’
सीट्स
कहा
जाता
है।
बूट
स्पेस
604
लीटर
है।
फीचर्स
15.6-इंच
इंफोटेनमेंट
सिस्टम
विथ
वायरलेस
एंड्रॉइड
ऑटो/एपल
कारप्ले,
9-स्पीकर
इन्फिनिटी
ऑडियो,
वेंटिलेटेड
फ्रंट
सीट्स,
वायरलेस
चार्जिंग,
360-डिग्री
कैमरा,
कनेक्टेड
कार
टेक
(80+
फीचर्स)
और
वॉइस
कमांड्स
फीचर
लिस्ट
में
शामिल
हैं।
प्रो
वेरिएंट
में
लेवल-2
ADAS
(12
फंक्शंस)
मिलता
है।
सेफ्टी
के
लिए
6
एयरबैग्स,
ऑल-डिस्क
ब्रेक्स,
ESP,
हिल
होल्ड/डिसेंट
कंट्रोल,
TPMS
और
ISOFIX
शामिल
है।
बैटरी,
मोटर
और
रेंज
स्टैंडर्ड
मॉडल
में
38
kWh
बैटरी
(332
km
ARAI
रेंज),
प्रो
में
52.9
kWh
(449
km
रेंज)।
परमानेंट
मैग्नेट
सिंक्रोनस
मोटर
136
PS
पावर
और
200
Nm
टॉर्क
देती
है।
50-60
kW
फास्ट
चार्जिंग
सपोर्ट
के
साथ
ये
काफी
खास
है।
विंडसर
ईवी
ने
नेक्सॉन
ईवी
को
हराकर
साबित
किया
कि
स्पेस,
कम्फर्ट
और
वैल्यू
का
कॉम्बिनेशन
ग्राहकों
को
सबसे
ज्यादा
पसंद
आता
है।
English summary
Mg windsor ev sales design features range india becomes best selling ev in india in 2025
Story first published: Tuesday, January 6, 2026, 20:00 [IST]