Renault ने अपनी आइकॉनिक SUV Duster का 2026 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है, जो मिड-साइज SUV सेगमेंट में धूम मचाने को तैयार है। 2012 में लॉन्च हुई मूल Duster ने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की शुरुआत की थी और अब यह नया वर्जन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड सेफ्टी और प्रीमियम फीचर्स के साथ आई है। इसमें कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स और पावरट्रेन मिलते हैं। नई Duster 2026 की कीमतों की घोषणा मार्च में होगी। हालांकि, इसकी बुकिंग ₹21,000 टोकन अमाउंट के साथ शुरू हो गई है। इस SUV की कीमत 10 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है और यह Hyundai Creta & Kia Seltos जैसे कॉम्पिटिटर्स को टक्कर देगी। आइए जानते हैं इसके 5 यूनिक फीचर्स के बारे में, जो इसे सेगमेंट में अलग बनाते हैं।
1. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन
Renault Duster 2026 में 1.8-लीटर DGDI इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड ऑप्शन उपलब्ध है, जो सेगमेंट में पहली बार है। यह सिस्टम बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और कम एमिशन ऑफर करता है, साथ ही 163 hp की पावर देता है। हाइब्रिड वेरिएंट की डिलीवरी दिवाली 2026 के आसपास शुरू होगी।
2. लेवल 2 ADAS फीचर्स
Duster 2026 में 17 ADAS फीचर्स मिलते हैं, जिनमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB), अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC), ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन और लेन कीप असिस्ट शामिल हैं। यह सेगमेंट में सेफ्टी को नए स्तर पर ले जाता है, जहां ज्यादातर SUVs में बेसिक सेफ्टी फीचर्स ही मिलते हैं। छह एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा के साथ यह SUV ड्राइविंग को और अधिक सुरक्षित बनाता है।
3. पैनोरमिक सनरूफ
यह फीचर Duster को फैमिली SUV के तौर पर खास बनाते हैं। इसमें बड़ा सनरूफ है (सेकेंड रो तक), जो केबिन को ब्राइट और स्पेशियस फील देता है। हालांकि, सेगमेंट में यह फीचर अब आम हो रहा है, लेकिन Duster का डिजाइन इसे यूनिक तरीके से इंटीग्रेट करता है।
4. नया CMF-B प्लेटफॉर्म
नया CMF-B प्लेटफॉर्म Duster 2026 की स्ट्रक्चरल स्ट्रेंथ, राइड कम्फर्ट, हैंडलिंग और इंटीरियर स्पेस को बेहतर बनाता है। 212 mm का ग्राउंड क्लियरेंस और 18-इंच अलॉय व्हील्स के साथ यह ऑफ-रोड कैपेबिलिटी को बढ़ाता है। यह प्लेटफॉर्म हाइब्रिड पावरट्रेन को सपोर्ट करता है, जो इसे सेगमेंट में एडवांस बनाता है।
5. ओपनआर लिंक मल्टीमीडिया सिस्टम के साथ Google Alexa
Renault Duster 2026 का 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम गूगल बिल्ट-इन फीचर्स के साथ आता है, जिसमें वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी (Android Auto और Apple CarPlay), FOTA अपडेट्स और रीयल-टाइम नेविगेशन शामिल हैं। डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और Arkamys साउंड सिस्टम के साथ यह केबिन युवाओं के लिए टेक-फ्रेंडली है।