Royal Enfield की पॉपुलर बाइक Hunter 350 की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। कंपनी के अनुसार दिसंबर 2025 में Hunter 350 को 20,654 नए ग्राहकों ने खरीदा, जबकि दिसंबर 2024 में इसकी 13,744 यूनिट्स बिकी थीं। इस तरह सालाना आधार पर बाइक की बिक्री में करीब 50 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ दर्ज की गई है, जो युवाओं के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है। अगर आप भी नई RE Hunter 350 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए इसकी कीमत और खासियत जान लेते हैं।
Royal Enfield Hunter 350 की कीमत
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.37 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट्स के लिए ₹1.67 लाख तक जाती है। यह RE की सबसे सस्ती बाइक है, जो सिटी राइड के साथ लॉन्ग ट्रिप्स के लिए भी बेस्ट है।
इंजन और माइलेज
Hunter 350 में 349cc का सिंगल सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है, जो लगभग 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो स्मूद राइडिंग अनुभव देता है। कंपनी के अनुसार यह बाइक एवरेज 35-40 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है, जो इस सेगमेंट के लिए बढ़िया नंबर है। RE Hunter 0 से 100 kmph की स्पीड तक पहुंचने में लगभग 15.15 सेकंड लेती है।
स्पीड की बात करें तो हंटर 350 की स्पीड लगभग 114-120 kmph तक है, हालांकि रियल-वर्ल्ड कंडीशंस में थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता है। हैंडलिंग के मामले में यह बाइक काफी बेहतर है, जिसमें 17-इंच अलॉय व्हील्स, 181 kg का लाइटवेट और 25-डिग्री रेक एंगल के साथ शॉर्ट व्हीलबेस (1370 mm) इसे ट्विस्टी रोड्स और सिटी राइडिंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं। ABS के साथ डिस्क ब्रेक सिस्टम ब्रेकिंग को सेफ और रिस्पॉन्सिव रखता है, जबकि स्लिप-असिस्ट क्लच गियर शिफ्टिंग को स्मूद बनाता है।
Royal Enfield Hunter 350 की खासियत
खासियतों की बात करें तो Hunter 350 में रेट्रो स्टाइल डिजाइन, डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्रिपर नेविगेशन, डिस्क ब्रेक, डुअल चैनल ABS, एलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन और आसान हैंडलिंग इसे युवाओं और नए राइडर्स के बीच खासा लोकप्रिय बना रही है। कुल मिलाकर, स्टाइलिश लुक, भरोसेमंद इंजन, आरामदायक राइड और मजबूत ब्रांड वैल्यू की वजह से Royal Enfield Hunter 350 शहरी ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर हो रही है।