Top 5 Best Mid-Size SUV Under 15 Lakh in 2026: जानें Price, Mileage & Features डिटेल्स।

Top 5 Best Mid-Size SUV Under 15 Lakh: भारतीय बाजार में मिड-साइज SUV की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। दमदार लुक, अच्छा माइलेज, लेटेस्ट फीचर्स और सेफ्टी के कारण ये SUV फैमिली और डेली यूज दोनों के लिए काफी पसंद की जा रही हैं। अगर आपका बजट ₹15 लाख तक है और नई कार खरीदना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए देश की टॉप 5 बेस्ट मिड-साइज SUV की डिटेल्स लेकर आए हैं। इसमें Hyundai Creta से लेकर Grand Vitara तक शामिल है।

1. Hyundai Creta

Hyundai Creta देश की सबसे पॉपुलर मिड-साइज SUV में से एक है। इसकी शुरूआती कीमत 10.80 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। इसका 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन 113 bhp की पावर देता है, जबकि 1.5-लीटर डीजल इंजन 114 bhp की पावर के साथ आता है। टर्बो पेट्रोल वेरिएंट में 158 bhp की पावर मिलती है। माइलेज की बात करें तो डीजल वैरिएंट में 19.1 kmpl तक का ARAI सर्टिफाइड माइलेज है, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए आइडियल है। खास फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और लेवल-2 ADAS शामिल हैं। Creta का बैलेंस्ड डिजाइन और रिफाइंड ड्राइविंग एक्सपीरियंस इसे फैमिली के लिए परफेक्ट बनाता है।

2. Kia Seltos

Kia Seltos की शुरुआती कीमत 11.00 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है, जो अपने बोल्ड लुक और हाई-टेक फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसमें 1.5-लीटर स्मार्टस्ट्रीम पेट्रोल इंजन (115 bhp), 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (160 bhp) और 1.5-लीटर डीजल (116 bhp) इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसका माइलेज 17 से 19 kmpl तक है, जो ट्रांसमिशन पर निर्भर करता है। इसमें डुअल 10.25-इंच डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, बोस साउंड सिस्टम और ADAS फीचर्स शामिल हैं। Seltos की लंबाई 4460 mm है, जो स्पेसियस इंटीरियर और 447 लीटर बूट स्पेस ऑफर करती है।

3. Maruti Suzuki Grand Vitara

Maruti Suzuki Grand Vitara की शुरुआती कीमत 10.80 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है, जो इको-फ्रेंडली हाइब्रिड ऑप्शन के साथ आती है। इसका 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन 102 bhp देता है, जबकि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट में 91 bhp के साथ इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप के साथ उपलब्ध है। CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है। माइलेज की बात करें तो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में 27.97 kmpl तक मिलता है, जो सेगमेंट में बेस्ट है। इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, हेड-अप डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और ऑलग्रिप AWD सिस्टम मिलते हैं। Grand Vitara का ग्राउंड क्लियरेंस 210 mm है, जो ऑफ-रोडिंग के लिए भी सूटेबल है। यह SUV फ्यूल एफिशिएंसी और रिलायबिलिटी चाहने वालों के लिए बढ़िया ऑप्शन है।

Maruti Grand Vitara

4. Mahindra XUV 7XO

Mahindra XUV 7XO की शुरुआती कीमत 13.66 लाख रुपये है, जो अपने दमदार इंजन के लिए जानी जाती है। इसमें 2.0-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन (200 bhp) और 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन (182 bhp) ऑप्शन हैं। इसका माइलेज 13 से 17 kmpl तक है। खास फीचर्स में ट्रिपल 12.3-इंच स्क्रीन डैशबोर्ड, लेवल-2 ADAS, 540-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और 7 एयरबैग्स शामिल हैं। यह SUV 6 या 7-सीटर ऑप्शन में आती है और BNCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त है।

5. Tata Sierra

Tata Sierra की शुरुआती कीमत 11.50 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है, जो अपने यूनिक डिजाइन और स्ट्रॉन्ग बिल्ड के लिए पॉपुलर है। इसमें 1.5-लीटर NA पेट्रोल (104 bhp), 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (158 bhp) और 1.5-लीटर टर्बो डीजल (116 bhp) इंजन ऑप्शन हैं। माइलेज 16 से 18 kmpl तक है। इसमें ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड, 12-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, लेवल-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ और 622 लीटर बूट स्पेस जैसे फीचर्स मिलते हैं। Sierra का ग्राउंड क्लियरेंस 205 mm है और यह 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली SUV है। यह SUV मॉडर्न फीचर्स और वैल्यू फॉर मनी चाहने वालों के लिए परफेक्ट है।

SHARE :

Leave a Comment