Top 5 things to know about Maruti Victoris: हाइब्रिड इंजन से लेकर लेवल-2 ADAS तक, मारुति विक्टोरिस को खास बनाती हैं ये 5 बातें

Four Wheelers

oi-Ram Mohan Mishra

Maruti
Suzuki
ने
हाल
ही
में
अपनी
नई
मिड
साइज
एसयूवी
Victoris
को
इंडियन
मार्केट
में
लॉन्च
किया
है।
कंपनी
इसे
ARENA
डीलरशिप
नेटवर्क
के
तहत
बेचेगी।
इसे
Grand
Vitara
और
Brezza
के
बीच
प्लेस
किया
जाएगा।
अगर
आप
हाल
ही
में
एक
SUV
खरीदना
चाहते
हैं
और
विक्टोरिस
भी
ख्याल
में
है,
तो
इसे
5
अलग-अलग
प्वाइंट्स
में
समझ
लीजिए।

1.
अपमार्केट
डिजाइन

Maruti
Victoris
का
डिजाइन
मॉडर्न
और
प्रीमियम
है,
जो
इसे
मिड-साइज
SUV
सेगमेंट
में
एक
बेहतर
पेशकश
बनाता
है।
इसका
फ्रंट
e-Vitara
से
इंस्पायर्ड
है,
जिसमें
स्लीक
LED
हेडलैंप्स
और
क्रोम
स्ट्रिप
शामिल
है।
इसका
लोअर
पार्ट
ब्लैक-आउट
डिजाइन
के
साथ
आता
है,
जबकि
ऊपरी
हिस्सा
बॉडी
पेंट
में
कलर्ड
है।

Top 5 things to know about Maruti Victoris

साइड
प्रोफाइल
में
17-इंच
के
एयरो-कट
अलॉय
व्हील्स
और
एक
बड़ा
क्वार्टर
ग्लास
इसे
लंबा
और
आकर्षक
बनाता
है।
रियर
में
कनेक्टेड
LED
टेल
लैंप्स
हैं,
जो
एक
यूनिक
स्कैटर्ड
ग्लो
पैटर्न
के
साथ
आते
हैं।
विक्टोरिस
की
लंबाई
4,360
मिमी,
चौड़ाई
1,795
मिमी
और
ऊंचाई
1,655
मिमी
है।
साथ
ही
इसका
व्हीलबेस
2,600
मिमी
है।

2.
मल्टिपल
कलर
ऑप्शन

विक्टोरिस
को
10
अलग-अलग
कलर
ऑप्शन
में
पेश
किया
गया
है।
इसमें
7
मोनोटोन
और
3
डुअल-टोन
कलर
शामिल
हैं।
नए
रंगों
में
मिस्टिक
ग्रीन
और
इटर्नल
ब्लू
शामिल
हैं,
जो
इस
SUV
को
और
आकर्षक
बनाते
हैं।
डुअल-टोन
ऑप्शन
में
ब्लूइश
ब्लैक
रूफ
के
साथ
इटर्नल
ब्लू,
सिजलिंग
रेड
और
स्प्लेंडिड
सिल्वर
शामिल
हैं।

3.
सेगमेंट
फर्स्ट
फीचर्स

विक्टोरिस
कई
सेगमेंट-फर्स्ट
फीचर्स
के
साथ
आती
है।
इसमें
10.1-इंच
स्मार्टप्ले
प्रो-एक्स
टचस्क्रीन
इंफोटेनमेंट
सिस्टम
शामिल
है,
जो
वायरलेस
एपल
कारप्ले
और
एंड्रॉयड
ऑटो
को
सपोर्ट
करता
है।
इसके
साथ
ही
8-स्पीकर
इन्फिनिटी
साउंड
सिस्टम
है,
जो
5.1
चैनल
डॉल्बी
एटमॉस
सराउंड
साउंड
प्रदान
करता
है।

अन्य
फीचर्स
में
10.25-इंच
डिजिटल
इंस्ट्रूमेंट
क्लस्टर,
64-कलर
एम्बिएंट
लाइटिंग,
पैनोरमिक
सनरूफ,
वेंटिलेटेड
फ्रंट
सीट्स
और
जेस्चर-कंट्रोल्ड
पावर्ड
टेलगेट
शामिल
हैं।
इसके
अलावा,
ये
SUV
एलेक्सा
ऑटो
वॉयस
असिस्टेंट
और
60W
फास्ट
चार्जिंग
डॉक
के
साथ
आती
है,
जो
इसे
टेक्नोलॉजी
के
मामले
में
काफी
एडवांस
बनाता
है।

4.
हाइब्रिड
पावरट्रेन

विक्टोरिस
में
ग्रैंड
विटारा
से
लिए
गए
पावरट्रेन
ऑप्शंस
हैं।
इसमें
1.5-लीटर
नैचुरली
एस्पिरेटेड
पेट्रोल
इंजन
(103
hp,
139
Nm),
1.5-लीटर
स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड
(92.5
hp,
122
Nm)
और
एक
फैक्ट्री
फिटेड
S-CNG
वेरिएंट
शामिल
हैं।
पेट्रोल
इंजन
में
5-स्पीड
मैनुअल
और
6-स्पीड
ऑटोमैटिक
ट्रांसमिशन
के
विकल्प
हैं,
साथ
ही
ऑल-व्हील-ड्राइव
(AWD)
का
ऑप्शन
भी
उपलब्ध
है।

हाइब्रिड
वेरिएंट
में
e-CVT
गियरबॉक्स
है,
जो
28.65
km/l
की
शानदार
माइलेज
देता
है।
CNG
वेरिएंट
में
सेगमेंट-फर्स्ट
अंडरबॉडी
टैंक
डिजाइन
है,
जो
बूट
स्पेस
को
बनाए
रखता
है
और
27.02
km/kg
की
माइलेज
प्रदान
करता
है।
ये
पावरट्रेन
विकल्प
इसे
ईको-फ्रेंडली
ऑप्शन
तलाश
रहे
कस्टमर
के
लिए
परफेक्ट
चॉइस
बनाते
हैं।

5.
5-स्टार
सेफ्टी
रेटिंग

सुरक्षा
के
मामले
में
विक्टोरिस
ने
BNCAP
क्रैश
टेस्ट
में
5-स्टार
रेटिंग
हासिल
की
है,
जो
इसे
फैमिली
के
लिए
परफेक्ट
ऑप्शन
बनाती
है।
इसके
सभी
वेरिएंट्स
में
6
एयरबैग्स
स्टैंडर्ड
हैं।
साथ
ही
ये
मारुति
की
पहली
कार
है,
जो
लेवल-2
ADAS
(एडवांस्ड
ड्राइवर
असिस्टेंस
सिस्टम)
के
साथ
आती
है।
इसके
अलावा,
इसमें
360-डिग्री
कैमरा,
ऑल-व्हील
डिस्क
ब्रेक्स
और
इलेक्ट्रॉनिक
पार्किंग
ब्रेक
विद
ऑटो-होल्ड
फंक्शन
भी
मिलता
है।

English summary

Top 5 things to know about maruti victoris

Story first published: Friday, September 5, 2025, 20:05 [IST]

SHARE :

Leave a Comment